दुनिया भर में भरोसे का निर्माण करना

हमारी आपूर्ति श्रृंखला में विश्वास और जवाबदेही का निर्माण

हम योग्यता के आधार पर आपूर्तिकर्ताओं का चयन करते हैं और उनके साथ काम करते हैं। एक विश्वसनीय वैश्विक कंपनी के रूप में, हम अपने आपूर्तिकर्ताओं और अन्य व्यावसायिक भागीदारों से भी अपेक्षा करते हैं कि वे हमारे उच्च नैतिक मानकों को साझा करें।

हम केवल उपयुक्त और उचित रूप से अधिकृत स्रोतों से ही सामग्री खरीदते और उपयोग करते हैं। अल्पावधि में अनैतिक रूप से प्राप्त किया गया व्यवसाय दीर्घावधि में हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है।

अपनी आपूर्ति श्रृंखला में विश्वास और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, हमें:

  • सभी संभावित आपूर्तिकर्ताओं और व्यावसायिक भागीदारों के साथ प्रतिस्पर्धी, निष्पक्ष और पारदर्शी बोली प्रक्रिया का उपयोग करना चाहिए
  • व्यवसाय की खरीद करते समय फ़्लेक्स (Flex) की सभी वैश्विक सोर्सिंग नीतियों और उपयुक्त साइट नीतियों का पालन करना चाहिए
  • आपूर्तिकर्ता पर विचार करने के बदले कभी भी घूस या अन्य प्रकार के भुगतान स्वीकार नहीं करने चाहिए
  • अपने आपूर्तिकर्ताओं और व्यावसायिक भागीदारों के बारे में किसी भी चिंता की तुरंत रिपोर्ट करनी चाहिए, चाहे वह बोली प्रक्रिया से संबंधित हो या कानूनों या नीतियों के उल्लंघन से संबंधित हो
  • सुरक्षा, संविदात्मक, पर्यावरणीय और मानवाधिकार दायित्वों और नीतियों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अपनी आपूर्ति श्रृंखला के भीतर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आपूर्तिकर्ता आचार संहिता के साथ आपूर्तिकर्ता द्वारा ऑडिट और फ़्लेक्स (Flex) कर्मचारी द्वारा ऑडिट, दोनों का उपयोग करना चाहिए।
  • कानूनों, विनियमों और संविदात्मक शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए फ़्लेक्स (Flex) की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने वाले सभी तृतीय पक्षों पर समुचित सावधानी बरतनी चाहिए

ज़िम्मेदार व्यापार गठबंधन

फ़्लेक्स (Flex) ज़िम्मेदार व्यापार गठबंधन (आर.बी.ए.) का संस्थापक और सक्रिय सदस्य भी है। इस प्रकार, हम आपूर्तिकर्ताओं से आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा प्रथाओं सहित आर.बी.ए. आचार संहिता के अनुरूप होने की आशा करते हैं।

पढ़ना जारी रखें

बही-खातों और रिकॉर्ड्स का सटीक रखरखाव करना

अगला खंड